भगवान महाकाल के दरबार में मंगलवार को राजा स्वरूप की छटा दिखाई दी। ड्रायफ्रूट से किए गए विशेष शृंगार के साथ बाबा महाकाल ने रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड धारण कर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल, रुद्राक्ष और सुगंधित पुष्पों की माला ने शृंगार को खास बनाया।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का एक नया और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। अब नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री के नए बयान और महाकाल दर्शन ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में पुरानी कंट्रोवर्सी को चर्चा में ला दिया है।
धार्मिक नगरी उज्जैन में रक्षाबंधन का पर्व दिव्य आस्था और परंपरा के साथ शुरू हुआ। मान्यता अनुसार, देश की पहली राखी जगत के स्वामी भगवान महाकाल को अर्पित की गई। तड़के 3 बजे आयोजित प्रसिद्ध भस्म आरती में पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल को विशेष रूप से हस्तनिर्मित राखियां बांधीं।
रक्षाबंधन पर्व से पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परंपरा के अनुसार देश-दुनिया में रक्षाबंधन मनाए जाने से पहले सबसे पहली राखी राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर को अर्पित की जाएगी।
श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारियां इस बार अभूतपूर्व सांस्कृतिक वैभव और भव्यता की साक्षी बनेंगी। अवंतिकानाथ के इस नगर भ्रमण में देश भर के ख्यातनाम बैंड अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से राजाधिराज के राजसी वैभव को चार चांद लगाएंगे।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर 19 मार्च को ब्रह्म ध्वज आरोहण होगा। दो हजार साल पहले उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने इसकी शुरुआत की थी। गौरवशाली परंपरा को अविस्मरणीय बनाने के लिए उन्होंने सिक्के भी जारी किए थे।
मध्यप्रदेश में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। उन्होंने दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज यानी बुधवार को सुबह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में अब राजा महाराजाओं के समय की परंपराएं लौटने जा रही है, जो भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आएंगे, वो भव्य द्वारों से होकर मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल के बाद ये फैसला लिया गया ह। महाकाल मंदिर पहुंचने वाले रास्तों पर प्रवेश द्वार बनेंगे।





















